Guide
नियमावली
एन. सी. वी. टी. द्वारा प्रतिपादित नियमों के अन्तर्गत यह आवश्यक होगा कि संस्थान की प्रत्येक गतिविधियाँ उनके नियमानुसार हों और इस हेतु संस्थान का सर्वाधिकार सुरक्षित होगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म की बिक्री : सत्र प्रारम्भ माह अगस्त प्रवेश पंजीकरण फॉर्म की बिक्री वित्तीय वर्ष में संस्थान के कार्यालय अथवा निर्धारित शिविर कार्यालय से ₹500/- के मूल्य अथवा डायरेक्ट भारती इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के बैंक के खाते में यू.पी.आई. के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
- अर्हता : निर्देशिका के 9 पृष्ठ क्रम, पर देखे आई.टी.आई. प्रवेश के समय प्रशिक्षु की आयु 14 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी भी वर्ग के लिए आयु की सीमा में कोई छूट नहीं है। राज्य सरकारों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
- चयन प्रक्रिया : संस्थान द्वारा निर्धारित नियमों के अन्तर्गत प्रवेश परीक्षा अथवा हाई स्कूल मेरिट के आधार पर किया जायेगा जिसमें गणित एवं विज्ञान में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- शुल्क अदायगी : प्रवेश के समय संस्थान के टर्म कंडीशन के अनुसार रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर दाखिला प्राप्त होगा। तत्पश्चात अंतिम वर्ष के मंथली / क्वाटर्ली / निर्धारित समय पर शुल्क नियमित रुप से जमा करना होगा। फार्म एवं निर्देशिका की कीमत ₹300 निर्धारित है, जो रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेते समय अदा करना होता है।
- काशन मनी : प्रत्येक वर्ष ₹1000/- काशन मनी क्लास टीचर के माध्यम से जमा करना होगा, जो उत्तीर्ण होने के बाद संस्थान से रिफंडेबल होगा। काशन मनी अदेयता प्रमाण पत्र (एन०ओ.सी. ) प्रस्तुत करने पर रिफण्ड की जा सकेगी।
- उपस्थिति : एन. सी. वी. टी. के निर्धारित नियमों में संस्थान में 80 प्रतिशत अथवा उससे ऊपर उपस्थिति के प्रशिक्षुओं को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाती है। संस्थान में 80 प्रतिशत से कम उपस्थिति की दशा में संस्थान द्वारा सेशनल मार्क्स पाने का आधार समाप्त हो जाता है।
- लाइब्रेरी कार्ड : लाइब्रेरी जिसमें तकनीकी/गैर तकनीकी किताबें उपलब्ध हैं जिनको पढ़ के उसी दिन वापस करना होगा। पाठ्यक्रम की पुस्तकें सात दिन से अधिक समय तक निर्गत नहीं की जाएगी । जो छात्र पुस्तकें वापस नहीं करेंगे, उसके काशन मनी से कीमत समायोजित कर ली जाएगी। लाइब्रेरी में हिंदी तथा अंग्रेजी के दैनिक समाचार पत्र एवं मैगज़ीन उपलब्ध रहेंगी और प्रवेश हेतु लाइब्रेरी कार्ड की कीमत ₹100/- के साथ अपना पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा।
- आईडेन्टिटी कार्ड : अपने स्टेम्प साइज की फोटे तथा निर्धारित शुल्क ₹100/- जमा कर अपना सुरक्षित पहचान एवं एम.एस.टी. आदि हेतु अविलम्ब करनी होगी जिससे छात्र की सुरक्षा लाभ सुनिश्चित हो सके।
- ड्रेस कोड : संस्थान में निर्धारित ड्रेस कोड जिसके अनुसार काला पैट, नीला शर्ट, काला जूता निर्धारित है जो इस संस्थान अथवा इसी मार्केट में कहीं से प्राप्त कर ड्रेस में संस्थान में आना होगा।
- टूर प्रोग्राम : संस्थान द्वारा छात्रों को समय समय पर निकट अथवा दूर फ़ैक्टरी टूर कराई जाती है ताकि छात्रों द्वारा फैक्ट्री कार्यो का प्रारंभिक जानकारी प्राप्त हो सके तथा टूर रिपोर्ट भी जमा करना होगा।
- स्वास्थ्य परीक्षण : संस्थान द्वारा छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा समय-समय पर उपलब्ध कराई जाती है ताकि छात्रों का स्वास्थ्य शिक्षा के अनुकूल बना रहे हैं।
- प्लेसमेंट : छात्रों के लिए कैंपस-प्लेसमेंट की सुविधा उनके प्रशिक्षण कार्य पूरा होने के उपरांत प्रारंभ कराई जाती है ताकि उन्हें अप्रेंटिस तथा नौकरी योग्यता अनुसार मिल सके।
- खेल-कूद : शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संस्थान में इंडोर गेम में जैसे चैस, कैरम आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। आउटडोर गेम, अन्य आई०टी०आईज० के साथ मैच आदि भी कराए जाते हैं।
- कल्चरल एक्टिविटी : संस्थान के द्वारा छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की कल्चरल एक्टिविटी जैसे फ्रेशर्स-डे , अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई, वार्षिक उत्सव आदि कार्यक्रम किए जाते हैं, जिससे छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभायें भी विकसित हो सके।
- अन्य क्रियाकलाप : समय-समय पर अन्य आई.टी.आई से खेल-कूद प्रतियोगिता की व्यवस्था की जाती है। संस्थान में आई.टी.आई कोर्स के अतिरिक्त कम्प्यूटर कोर्स, गायन-वादन, नृत्य कला एवं विज्ञान एवं गणित की कोचिंग की भी सुविधा प्रदान की जाती है।
- छात्रों को समाज कल्याण विभाग द्वारा शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध |
- रेलवे स्टेशन , बस स्टेशन एवं मेट्रो स्टेशन से इंटिट्यूट के लिए आसानी से साधन उपलब्ध।
- किसी भी जानकारी के लिए आप संस्थान (9:00 AM से 5:00 PM) तक जानकारी एवं विजिट कर सकते है।
Benefits of ITI Training
आई.टी.आई. प्रशिक्षित युवक-युवतियों हेतु सरकारी प्रतिष्ठानों जैसे
Railway, Army, Navy, Air Force, PWD, सिंचाई विभाग, व्यावसायिक शिक्षा विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग आदि में रोजगार के पर्याप्त अवसर।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में डुअल सिस्टम प्रशिक्षण योजना (D.S.T.) तथा
OJT (ऑन जॉब ट्रेनिंग) योजना के अंतर्गत उद्योगों में प्रशिक्षण उपलब्ध।अर्ध सरकारी/ निगम/ परिषद तथा BHEL, UPPCL, Defence Factory, HMT, H.A.L., SAIL, GAIL, O.N.G.C., NTPC आदि में रोजगार के पर्याप्त अवसर।
आई.टी.आई. प्रशिक्षित युवक-युवतियों को प्रतिष्ठित निजी प्रतिष्ठानों जैसे
Tata Motors, Maruti Suzuki, Hyundai, Escorts में भी रोजगार के अवसर।
Reliance, Aditya Birla, Honda, Essar, L&T, ITC, Mahindra & Mahindra, Jindal, Wipro, Infosys, Videocon, Samsung आदि में रोजगार के अवसर
आई.टी.आई. का प्रशिक्षण स्वरोजगार में सहायक।
आई.टी.आई. प्रशिक्षित व्यक्ति को स्वरोजगार हेतु सरकार द्वारा मुद्रा लोन योजना अंतर्गत बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध।
आई.टी.आई. के पुस्तकालय से पढ़ने हेतु निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध।
आई.टी.आई. प्रशिक्षण के दौरान राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था।